बारां सदर थाना क्षेत्र के बोरेडी शनिधाम के पास खेत पर कार्य करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति झुलस गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से चैन सिंह पुत्र कांशीराम तंवर राजपूत निवासी दांगीपुरा थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश झुलस गया।