#बलिया पहुंचे डीआईजी आजमगढ़, ली अपराध समीक्षा बैठक
#बोले- महिला अपराध, गौ तस्करी व गैंगस्टर पर हो सख्त कार्रवाई, 'ई-साक्ष्य' से हो डिजिटल वीडियोग्राफी*
#बलिया
#पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आगमन पर सोमवार को पुलिस लाइन में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। डीआईजी ने सलामी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
#बैठक में डीआईजी ने महिला अपराध, हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरी व मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई व अवैध संपत्ति सीज करने के निर्देश दिए। सनसनीखेज अपराधों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने, ओवरलोड वाहनों व अवैध शराब पर रोक लगाने को कहा।
#विवेचना में पारदर्शिता के लिए 'ई-साक्ष्य' ऐप से घटनास्थल की डिजिटल वीडियोग्राफी व जियो-टैगिंग, 'यक्ष' ऐप पर हिस्ट्रीशीटरों का डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए। 60 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं में समय से चार्जशीट दाखिल करने को कहा।
#आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए।
#बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।