बलिया: गड़वार थाने की पुलिस ने कुरेजी नहर के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Ballia, Ballia | Jun 23, 2026 गड़वार थाने की पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को कुरेजी नहर के पास से मंगलवार की सुबह 11:00 की गिरफ्तार किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। ऐसे में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही संबंधित धारा में न्यायालय भेज दिया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।