#सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में
#बलिया, 23 जून
थाना सुखपुरा पुलिस ने मारपीट और गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 2 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, सीओ सतीश शर्मा सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस को यह सफलता मिली।
दिनांक 23.06.2026 को उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह मु0अ0सं0 144/2026 धारा 105,352 बीएनएस की विवेचना में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. भोला राजभर पुत्र स्व0 भृगु राजभर निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा उम्र करीब 65 वर्ष, 2. राजेश राजभर पुत्र भोला राजभर निवासी भरतपुरा उम्र करीब 45 वर्ष, 3. बाल अपचारी निवासी भरतपुरा उम्र करीब 17 वर्ष, 4. बाल अपचारी निवासी भरतपुरा उम्र करीब 15 वर्ष को हरिपुर नहर से करमपुर जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के पास से समय लगभग 11.20 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत और अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बाल अपचारियों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव, रि0का0 अंकुर पाण्डेय, रि0का0 विशाल शर्मा, रि0का0 अनुभव व रि0का0 अतिउल्लाह अंसारी शामिल रहे।