सासनी: खेत पर धान की फसल में काम करते समय एक व्यक्ति के पैर पर सांप ने डसा, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल
Sasni, Hathras | Oct 15, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर में खेत पर धान की फसल का काम करते समय एक व्यक्ति मुनेश पुत्र कुंवरपाल सिंह के पैर पर सांप ने डस लिया जिससे व्यक्ति की हालत बिगड गई।व्यक्ति की हालत बिगड़ता देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सांप के डसने से व्यक्ति की हालत बिगड़ने परिजन व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।