कांके: प्रोजेक्ट भवन में महिला महाविद्यालयों और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण व जीर्णोद्धार की प्रगति की समीक्षा
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 प्रोजेक्ट भवन में शुक्रवार शाम करीब छह बजे महिला महाविद्यालयों और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण और जीर्णोद्धार की प्रगति की समीक्षा हुई। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च और तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलें।