कांके: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बारिश से हुई तबाही को लेकर सभी जिला के उपायुक्त के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय मे शुक्रवार को शाम चार बजे आपदा प्रबंधन की बैठक की. इस बैठक में सभी जिला के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के साथ आपदा विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में बारिश हुई तबाही और राहत पहुंचाने पर जोर दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि झारखंड में मौसम विभाग ने पूर्व में ही चेतवानी दिया था. दो दिन मूसलाधार बारिश हुई है. जिस वजह से नुकसान भी हुआ. ऐसा में राज्य के सभी अधिकारियों को अलर्ट रह कर तुरंत राहत पहुंचाने का आदेश दिया है.