कांके: अरगोड़ा स्थित कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने नगर निगम और अफसरों की लापरवाही पर उठाए सवाल
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 अरगोड़ा स्थित कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नगर निगम और अफसरों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी अफसर सही से काम करें, तो रांची को एक साल में इंदौर से भी अच्छा शहर बना देंगे। लेकिन अफसरों और नगर निगम की लापरवाही से आज रांची की हालत बहुत खराब हो गई है।