कांके: राजभवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, राज्यपाल उपस्थित रहे
Kanke, Ranchi | Jun 20, 2025 राजभवन में शुक्रवार शाम करीब चार बजे पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मौजूद रहे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में झारखंड में निवास कर रहे पश्चिम बंगाल वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा भारतवर्ष विविधताओं का देश है।