बागपत: जवाहरपुर मेवला में महिला पर हमले के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आवारा सांड को पकड़कर गौशाला भेजा
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026 ग्राम जवाहरपुर मेवला निवासी सुनील मेवला ने गुरुवार की शाम करीब साढे पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि महिला मुनेश पर हमले के बाद ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आवारा सांड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया।