BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौली गांव के नौ वर्षीय मासूम देवांश उर्फ माटू की कांवड़ यात्रा से लौटते समय सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में बुधवार देर शाम देवांश ट्रॉली से नीचे उतरने लगा, तभी उसका पैर ट्रॉली में बंधे एक तार में उलझ गया। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे सड़क पर जा गिरा और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
जिसके बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने उसे आराम करने के लिए ट्रॉली में बैठा था
पिता सुनील ने बताया कि 29 जुलाई को वे गांव के करीब 25 कांवड़ियों के जत्थे के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार रवाना हुए थे। 1 अगस्त को जल उठाकर वापसी की यात्रा शुरू हुई। बुधवार देर शाम जब जत्था मुजफ्फरनगर के छपार इलाके से गुजर रहा था, तब देवांश के पेट में अचानक द