BAGHPAT DESK : बागपत में पहाड़ों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की गई है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
नदी किनारे निजी गोताखोर भी तैनात किए गए हैं, जो लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने की सलाह दे रहे हैं। विशेष रूप से यमुना किनारे खेती करने वाले किसानों से नदी पार न करने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विनीत उपाध्याय ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन लगातार