BAGHPAT DESK : बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। लुटेरे के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी इनामी अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया और गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी हुई 4560 रुपये की नकदी बरामद की है। इसके साथ ही लूट की घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक लूटा हुआ बैग भी बरामद हुआ है। यह लुटेरा फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से हुई लूट की वारदात में फरार चल रहा था।
इस मामले में पुलिस पहले ही अभिषेक और दीपक नामक दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह इनामी अभियुक्त किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में जंग�