घाघरा: मसरिया डैम घाघरा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय अंतर स्थलीय मतस्यी अनुसंधान केंद्र ने 2 लाख झींगा मछली डाली
Ghaghra, Gumla | Nov 29, 2024 मसरिया डैम घाघरा में 2 लाख झींगा मछली का लार्वा डाला गया। इस दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता,प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर एके दास के अलावे कई लोग मौजूद थे। इस संबंध में मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता ने बताया कि भारत में पहली बार राउंड फ्लोटिंग पैन नामक तकनीकी को मसरिया डैम में विकसित किया जा रहा है।जिस निमित यह मछली डाला गया है।