• मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम धामंदा में भ्रमण एवं शिविर कार्यक्रम आयोजित
• धामंदा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में राजस्व मंत्री शामिल हुए
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम धामंदा में भ्रमण एवं शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर स्वयं लाभ लें और अन्य पात्र नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक करें।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Aug 29, 2026