भागलपुर 10 अगस्त 2026, उप विकास आयुक्त, भागलपुर द्वारा आज जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए।
जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनता दरबार में प्राप्त 25 आवेदनों को संबंधित विभागों/पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए जनता दरबार के माध्यम से निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
District Administration Patna
Bhagalpur District Administration
District Administration, Madhubani
DM Darbhanga
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
21 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 10, 2026