राशमि: बकाया मांगने गए व्यक्ति पर लट्ठ से हमला, राशमी में तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
थाना क्षेत्र में बकाया राशि मांगने गए एक व्यक्ति पर लट्ठ से हमला किया गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना देवपुरा गांव में हुई।थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर ने गुरुवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डगलो का खेड़ा, चित्तौड़गढ़ निवासी नारायण पुत्र चुन्नीलाल अहीर ने रिपोर्ट