खानपुर: खानपुर क्षेत्र का भीमसागर बाँध अपनी भराव क्षमता से मात्र एक फिट खाली, क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर
खानपुर क्षेत्र का भीमसागर बाँध अपनी भराव क्षमता से मात्र एक फिट खाली है जिसके चलते क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। भीमसागर बाँध के अभियंता रवि दत्त पालीवाल ने आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग बताया कि भीमसागर बाँध 1011 फीट तक भर चुका है जबकि भराव क्षमता 1012 फिट है। किसानों को रवि के सीजन में नहरों से पर्याप्त पानी मिलाने की उम्मीद जाग गई है ।