पक्के आवास, मजबूत विकास
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम जेठा, सक्ती में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर 2 लाख पीएम आवासों का गृह प्रवेश, ₹121 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन तथा छत्तीसगढ़ के लिए 3.65 लाख अतिरिक्त पीएम आवासों की स्वीकृति की बड़ी सौगात मिली।
#प्रधानमंत्री_आवास_योजना #Chhattisgarh #PMAY #RuralDevelopment #Sushasansarkar