गया टाउन सीडी ब्लॉक: अवैध बालू खनन पर पुलिस का शिकंजा, ट्रैक्टर के साथ एक गिरफ्तार
गया SSP सुशील कुमार के निर्देश पर अवैध खनन में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना थी कि चोरी-छिपे अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ सूरज मांझी निवासी हदता थाना हिसुआ जिला नवादा को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी आज दिनांक 22 अगस्त शनिवार की शाम 5 बजे जिला पुलिस ने दी है।