बदायूं: बिसौली रोड पर द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जलकर झुलसी
Budaun, Budaun | Dec 7, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम सिरसाढेर गांव की रहने वाली 49 वर्षीय भूरी देवी पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार आग के आगे हाथ ताप रही थी कि अचानक आग लग गई और वह झुलस कर घायल हो गई। घायल महिला चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भूरी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।