बदायूं: बदायूं तहसील में 7 दिसंबर को डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा
Budaun, Budaun | Dec 6, 2024 बदायूं जिलाधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को 4 बजे के समय प्राप्त सूचना के अनुसार 07 दिसंबर दिन शनिवार को तहसील बदायूं में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपदीय अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा आमजान की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।