बदायूं: बक्सर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Budaun, Budaun | Dec 6, 2024 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बक्सर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार धीरपाल पुत्र अतर सिंह निवासी बक्सर कोतवाली सहसवान क्षेत्र का रहने वाला है। घायल बाइक सवार की हालत गम्भीर बनी हुई है।