बदायूं: मीरा सराय देवनगर कॉलोनी में चाचा के घर आई किशोरी की नहाते समय टब में डूबने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Dec 7, 2024 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के मई बची गांव की रहने वाली वीरेंद्र की 14 वर्षीय के बेटी पायल थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मीरा सराय देवनगर कॉलोनी में अपने चाचा के घर आई हुई थी। बाथरूम में नहा रही थी कि अचानक उसका सिर टब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। परिजन उसेजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।