सबलपुर दियारा में किये जा रहे कटावरोधी कार्यों का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण और दिये समुचित निर्देश-
सारण, छपरा 07-07-2026
आज दिनांक 7 जुलाई 2026 को माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोनपुर स्थित सबलपुर दियारा का दौरा किया। अपने गहन निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्रता से इस कार्य का निष्पादन किया जाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री, बालू भरे बोरे, बांस-बल्ली एवं अन्य साधन स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भंडारण कर लिया जाय ताकि आगामी मानसून काल में बाढ़ जनित आपदा से जनसामान्य को पर्याप्त सुरक्षा दी जा सके।
ज्ञातव्य है कि उक्त सबलपुर दियारा में 1890 मी० में कटावरोधी कार्य प्रस्तावित है जिसमें से 1810 मी० में मेगा जियो बैग से बेस निर्माण कार्य कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले उक्त कार्य में कुल लम्बाई में बोल्डर से एप्रॉन तथा स्लोप पिंचिंग का कार्य किया जाना है। तदनुसार 750 मी० की लम्बाई में बोल्डर एप्रॉन का कार्य प्रगति पर है। पूर्व में इस कार्य को 15 जुलाई 2026 तक कर लिया जाना था लेकिन वृहत कार्य होने की वजह से इसकी पूर्ण होने की तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गयी है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jul 7, 2026