सारण, छपरा 07-07-2026 : सहयोग शिविर के तहत आज सारण जिले के 20 प्रखंडों की 318 पंचायतों में कुल 17561 आवेदन-
आज दिनांक 07-07-2026 को सारण जिले के 20 प्रखंडों की 318 पंचायतों में संचालित सहयोग शिविरों में कुल 17561 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कुल 16252 पूर्व से ही निष्पादित कर लिये गये थे, 868 लंबित थे तथा 441 किन्हीं वजहों से अस्वीकृत किए गए, अर्थात आवेदन निष्पादन का प्रतिशत 95.1 प्रतिशत था। विभागवार यदि विश्लेषण किया जाय तो शीर्ष 20 विभागों में शामिल राजस्व एवं भूमि सुधार के जिम्मे 4170, ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे 3,350, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के जिम्मे 2375, समाज कल्याण के जिम्मे 1440, ऊर्जा विभाग के जिम्मे 1150, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के जिम्मे 672, पंचायती राज विभाग के जिम्मे 606, योजना एवं विकास के के जिम्मे 576, नगर विकास एवं आवास के जिम्मे 565, शिक्षा विभाग के जिम्मे 562, श्रम संसाधन एवं प्रवासी के जिम्मे 288, स्वास्थ्य के जिम्मे 260 पुलिस के जिम्मे 216, सामान्य प्रशासन के जिम्मे 197, कृषि विभाग के जिम्मे 154, गृह विभाग के जिम्मे 148, ग्रामीण कार्य के जिम्मे 101, सड़क निर्माण के जिम्मे 96, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास के जिम्मे 55 तथा जल संसाधन के जिम्मे 53 आवेदन है।
प्राप्त सूचनानुसार आवेदनों के प्रकार के अनुसार जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र 4.4% बिजली/विद्युत 3.80% पानी/ नल-जल 4.10% भूमि/राजस्व विवाद 10.01% शौचालय/स्वच्छता 11.29% राशन कार्ड 11.54% अन्य सेवाएँ 1.88% शामिल थे।
जिले में शीर्ष 10 पंचायतों में अधिकतम आवेदन तथा उनके निष्पादन की स्थिति इस प्रकार है:-
मांझी नगर पंचायत-520 आवेदनों में से निष्पादित-100% ,
छपरा (नगर परिषद)-486 आवेदनों में से 90%,
झौवा (दिघवारा)-267 आवेदनों में से 99.63% ,
ककरहाट (दरियापुर) 242 में से 99.59%
महम्मदपुर (गरखा) 207 में से 99.52%]
रामपुर आमी (दिघवारा)-198 में से 100%
डुमरी बुजुर्ग (सोनपुर)-191 में से 98.95%
चांद कुदरिया (मशरख)-186 में से 98.39%
धरमपुरा जाफर (अमनौर)-179 में से 100%
तथा से हराजी (दिघवारा)179 में से 96.65% निष्पादित है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jul 7, 2026