हरदोई: आशा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक व्यक्ति की लाठियों से की पिटाई, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jul 9, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के आशा गांव निवासी जोगेंद्र पाल पुत्र स्वर्गीय रामभजन ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके ही गांव के आदित्य प्रेमपाल अन्नू और नेपाल ने खेत में रास्ते के विवाद को लेकर उसको लाठी डंडों से जमकर पीट दिया।जिससे उसको गंभीर चोटे भी आई। जिसके चलते घायल जोगेंद्र पाल अस्पताल में भी भर्ती कराया गया।