हरदोई: आट दुलारपुर निवासी सानिया और सायमा ने पुलिस पर मारपीट व गलत कार्यवाही करने का लगाया आरोप,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jul 9, 2024 कासिमपुर थाना क्षेत्र के आट दुलारपुर निवासी सानिया पुत्र इजहार अली ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रात में घर पर पुलिस वाले आते हैं और उसके पिता को पूछते हैं पिता के न मिलने पर पुलिस सानिया और उसकी बुआ सायमा को अपने साथ थाने ले जाती है पीड़ित युवती ने बताया कि पुलिस द्वारा उनके साथ थाने पर दो बार मारपीट की गई और फिर अगले दिन चालान कर दिया