हरदोई: एलिमपुर गांव में घर के बाहर पड़े रेत को हटाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट, एक भाई हुआ घायल
Hardoi, Hardoi | Jul 9, 2024 मझिला थाना क्षेत्र के एलिमपुर गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर के बाहर प्रधान द्वारा रेत डलवाई गई थी।उस रेत को हटाने के लिए उसके सगे भाई विजय बहादुर द्वारा अपने भाई विनोद कुमार के साथ मारपीट की गई जिसमें विनोद कुमार को गंभीर चोट आई हैं। परिजनों द्वारा घायल विनोद कुमार को हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।