हसपुरा: बसस्टैण्ड के समीप रामशरण यादव पुस्तकालय के सभाकक्ष में क्रांति दिवस की तैयारी को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
हसपुरा शहर के बसस्टैण्ड के समीप का.रामशरण यादव पुस्तकालय के सभाकक्ष में रविवार को 7 नवंबर को रूसक्रांति दिवस मनाने की तैयारी को लेकर सीपीआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता अवध किशोर सिंह ने की। पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव, अरूण कुमार रंजन ने क्रांति दिवस की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की।