हेरहंज: हेमपुर गांव में ससुर ने बहु पर तलवार से हमला कर घायल किया
शनिवार शाम 7 बजे थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम अंतर्गत लोहसिंगना टोला में ससुर द्वारा तलवार से हमला कर बहू को घायल कर दिए जाने की का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला की पहचान सूरज लोहरा की 26 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां डॉ दयानंद प्रसाद की देखरेख में इलाज हो रहा है।