शनि बाजार रोड, हल्द्वानी की तस्वीरें शहर की एक गंभीर समस्या को सामने ला रही हैं। सड़क किनारे फैले कूड़े के ढेर में बड़ी संख्या में गोवंश भोजन तलाशते नजर आ रहे हैं।
सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि गोवंश की सुरक्षा, सड़क की स्वच्छता और जिम्मेदार व्यवस्था का भी है। कूड़े में प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्री खाने से पशुओं की जान तक खतरे में पड़ सकती है।
नगर निगम को कूड़ा प्रबंधन और खुले में कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं आम लोगों से भी अपील है कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें और पशुओं को कूड़े के भरोसे न छोड़ें।
📍 स्थान: शनि बाजार रोड, हल्द्वानी
आपके इलाके में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताएं और तस्वीरें/वीडियो साझा करें।
#Haldwani #ShaniBazar #HaldwaniNews #I7News #CleanHaldwani नगरनिगम गोसेवा स्वच्छहल्द्वानी कूड़ामुक्तहल्द्वानी UttarakhandNews