नवगछिया। पुलिस ने टॉप-10 में शामिल 15 हजार रुपये के इनामी आरोपित ताजीम को गिरफ्तार किया है। परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी ताजीम लंबे समय से फरार चल रहा था। एसआईटी ने हाई लेवल जाह्नवी चौक के पास से उसे दबोचा। उसके विरुद्ध परबत्ता थाना के एक मामले में न्यायालय से इश्तिहार भी जारी था।