जीरन: जीरन में कुएँ में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की हुई मौत
Jiran, Neemuch | Oct 7, 2024 जीरन में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 18 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक आशपाक हुसैन पिता मुजफ्फर हुसैन मंसूरी उम्र 18 वर्ष निवासी गंगाजी खलिहान जीरन का रहने वाला था।बताया जा रहा है कि सुबह वह शहर के लिए निकाला था।