जीरन: चीताखेड़ा में कक्षा 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Jiran, Neemuch | Oct 1, 2024 मंगलवार को शाम 5 बजे करीब जीरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीताखेड़ा की 17 वर्षीय कक्षा 11 वीं की छात्रा चिना पिता प्रमोद जुणी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।