जीरन: ग्राम चिताखेड़ा में आत्महत्या मामले में दोषी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हिंदू संगठन के साथ किया चक्काजाम
Jiran, Neemuch | Oct 5, 2024 ग्राम चिताखेड़ा में गत मंगलवार को 17 वर्षीय कक्षा 11वीं की छात्रा चीना पति दिनेश लोहार ने अज्ञात कारणों के चलते अपने पिता के पास रहते हुए घर में ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले में परिजनों ने पुत्री चीना की आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में परिजनों, समाजजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम किया ।