जीरन: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत हरकीयाखाल बालाजी मंदिर पहुंचे, किए दर्शन
Jiran, Neemuch | Oct 6, 2024 कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत रविवार को शाम 5:00 बजे करीब जीरन क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरकीयाखाल बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां विधि विधान से पूजन अर्चन कर दर्शन किए । इस दौरान नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य भाजपा नेतागण मौजूद रहे ।