गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया गोड़िया मठ में 23 अगस्त से शुरू होगा श्री झूलन महोत्सव, श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
गया गोड़िया मठ में श्री झूलन महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या भगवान का भव्य एवं मनोहारी झूलन श्रृंगार किया जाएगा। मठ प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर प्रभु के दिव्य झूलन दर्शन करने की अपील की है। जीबी रोड स्थित मठ में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह है।