सासनी: रोडवेज बस की जोरदार टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर घायल, सड़क हादसे के दौरान लोगों की भीड़ जुटी, सूचना पर पहुंची पुलिस
Sasni, Hathras | Sep 9, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में हाथरस डिपो की रोडवेज बस ने एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।