लखीसराय: लखीसराय में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान बड़ा खुलासा, 9 फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार दूसरे के बदले दे रहे थे परीक्षा
नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय में स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन परीक्षा केंद्रों से 9 फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है.सोमवार पूर्वाह्न 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 21 जून को ये फर्जी अभ्यर्थी मोटी रकम लेकर वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.