ग्वालियर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोन थाना पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के कट्टे और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गैस गोदाम के आगे लावनपुरा इलाके से पकड़ा। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह 9 बजे दी गई।