बनेड़ा: भीलवाड़ा में तेली समाज ने प्रदर्शन किया, बजरी माफिया पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
भीलवाड़ा। बनेड़ा थाना क्षेत्र के सरदारनगर निवासी सत्यनारायण तेली पर बजरी माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को भीलवाड़ा में तेली समाज सड़कों पर उतर आया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं जोड़ने को कहा है।