कुचाई: कुचाई में नक्सल विरोधी अभियान: SSB-पुलिस को मिली सफलता, हथियार बरामद
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नक्सल प्रभावित कुचाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया. हथियार कुचाई के कोर्रा गांव के समीप बारूहातू के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में मिले. यह कार्रवाई एसएसबी को मिली सूचना के सत्यापन के बाद