दादरी: सेक्टर-71 में सूने पड़े घर से लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुरा कर चोर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-71 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।