दादरी: सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ एस के खत्री ने किया औचक निरीक्षण
नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ एस के खत्री ने शनिवार को सेक्टर-115 में स्थित निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसीईओ एस के खत्री के साथ अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एस के खत्री ने संबंधित अधिकारियों को विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य को आगामी ग्रीष्म रितु से पूर्ण गुणवत्तापरक पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है।