सतना PMGSY में भ्रष्टाचार का आरोप: ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी
सतना: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) कार्यालय सतना में भ्रष्टाचार और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। कार्यालय के बाहर ठेकेदार पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्या है पूरा मामला?
ठेकेदारों का आरोप है कि PMGSY के महाप्रबंधक उमेश कुमार साहू भ्रष्टाचार और ब्लैकमेलिंग में लिप्त हैं। अपनी मांगों को लेकर ठेकेदार बीते चार दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिस्टम की उदासीनता के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
आत्मदाह की चेतावनी
प्रशासन की चुप्पी से आक्रोशित ठेकेदार धीरेंद्र सिंह धीरू ओबरा ने एक बड़ा और गंभीर कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वे कल सुबह 11 बजे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम की समस्त जिम्मेदारी महाप्र