हज़ारीबाग: माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फ़रवरी से शुरू होगी, सूचना जनसंपर्क विभाग ने दी जानकारी
वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फरवरी 2025 से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन तथा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों,आम नागरिकों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मियों/ पदाधिकारी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है।