खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। अलग-अलग दल के खिलाड़ी जहां एक तरफ अपने अवकाश के समय विश्वविद्यालय का हरा भरा परिसर को घूम कर उसका लुफ्त उठाते देखे गए । ज्यादातर खिलाड़ी अपने मैच के पहले वार्म अप करते एवं अभ्यास करते पाए गए।