हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 3 मार्च को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम संपन्न
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 3 मार्च को लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को गति देते हुए शुक्रवार को पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष एवं हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल तथा संस्था के अभिभावक उपस्थित थे।