पटना ग्रामीण: कौटिल्य नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रालोजपा की बैठक बुलाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कौटिल्य नगर स्थित अपने आवास पर मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे रालोजपा की बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रिंस राज समेत रालोजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा की रालोजपा को एनडीए में रहना है या एनडीए से अलग होना है। लोकसभा चुनाव में एनडीए में रालोजपा को एक भी सीट नहीं मिली।